कंपनी के एफटीसी की गर्दन पर मारा धारदार हथियार

रुद्रपुर। थाना पंतनगर स्थित सिडकुल की एक कंपनी में मामूली कहासुनी के बाद एक कर्मी ने धारदार हथियार से कार्यरत फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट (एफटीसी) कर्मी की गर्दन पर जानलेवा प्रहार कर दिया। जिससे कर्मचारी लहूलुहान  होकर जमीन पर गिर गया।   जिसे देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में कर्मचारी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिडकुल के सेक्टर नौ स्थित सनसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड में एफटीसी कर्मी रोजमर्रा की भांति मेंटेनेंस विभाग में कार्य कर रहा था। 8 सितंबर की रात्रि पारी में उसका किसी बात को लेकर सहयोगी कर्मचारी रोशन निन्नवो से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते आरोपी कर्मचारी रोशन ने धारदार हथियार से कर्मचारी पर जानलेवा हमला करते हुए गर्दन पर प्रहार कर दिया। इससे कर्मचारी लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। जिसे देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद में स्थानीय कर्मचारियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा