कंबाइन मैकेनिक की छोटा हाथी वाहन की टक्कर से मौत

रुद्रपुर। कंपाइन ठीक करने के लिए बाइक सवार युवक की छोटा हाथी वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। हादसे में मारा गया युवक कंपाइन का मैकेनिक था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद छोटा हाथी वाहन चालक फरार हो गया।  जानकारी के मुताबिक बेलखेड़ी बिलासपुर रामपुर निवासी 28 वर्षीय बलजीत सिंह पुत्र काला सिंह शनिवार सुबह अपने घर से कंपाइन ठीक करने के लिए बाइक पर नानकमत्ता के लिए निकला था। जाफरपुर क्षेत्र के लम्बाखेड़ा में भट्टे के पास सामने आ रहे छोटा हाथी वाहन संख्या यूके 06सीबी 1767 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे बलजीत के सिर के उपर से छोटा हाथी का पहिया निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद छोटा हाथी वाहन को मौके पर छोड़कर वाहन चालक फरार हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका दो साल का एक पुत्र है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस छोटा हाथी वाहन के चालक की तलाश कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद