खनन चेकिंग कर रही प्राइवेट टीम के कर्मचारियों के ऊपर हमला छह वाहन चालकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

सितारगंज । पीलीभीत रोड पर खनन चेकिंग कर रही प्राइवेट टीम के कर्मचारियों के ऊपर ट्रक चालकों ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हमलावरों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। जिसमें उन्हें चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामले में छह वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम मलपुरी निवासी युवराज सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पीलीभीत रोड के ग्राम मलपुरी में खनन रॉयल्टी चेकिंग करने वाली टीम के तस्वीर सिंह, ओंकार सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे खनन सामग्री ले जा रहे पांच ट्रकों को रोक लिया। टीम ने ट्रक चालकों से खनन संबंधित रॉयल्टी मांगी। लेकिन वह नहीं दिखा सके। आरोप है कि इस दौरान अभय गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता, अनिल गुप्ता पुत्र श्याम चरण, रोहित, अकरम, परवेज, मंजीत ने एक राय होकर चेकिंग करने वाली टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चेकिंग टीम के सदस्यों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। मारपीट कर कर्मचारियों को घायल कर दिया। युवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि कैलाश नदी से खनन ढोने वालों वाहनों की चेकिंग के लिए एलएलपी कंपनी को टेंडर मिला है। जिसके आधार पर कंपनी के कर्मचारी खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की रॉयल्टी आदि की जांच करते हैं। लेकिन 26 अप्रैल को खनन रॉयल्टी की जांच करते समय वाहन चालकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने युवराज सिंह की तहरीर पर अभय गुप्ता, अनिल गुप्ता, रोहित निवासी गण अमरिया यूपी, अकरम, परवेज, मनजीत के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद