कस्टमर केयर कर्मी बन युवक से ठगे 1.63 लाख

रुद्रपुर। कस्टमर केयर कर्मी बनकर थाना पंतनगर के रहने वाले एक युवक से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर नॉर्थ प्वाइंट सिटी थाना पंतनगर निवासी दीपक सिंह धपोला ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आती है। कॉलर द्वारा खुद को कस्टमर केयर कर्मी बताया और बैंक खातों को नियंत्रित कर मुनाफा देने की बात कही। बताया कि उनका कार्य ग्राहक को कंपनी से जोड़ना है और शेयर मार्केट में पैसा लगाकर ग्राहक को मुनाफा देना होता है। आरोप था कि कॉलर द्वारा झांसा देकर पहले 50 हजार का पंजीकरण करवाया और उसके बाद 7000 रुपये की धनराशि डलवाई और डबल मुनाफा देकर भ्रमित किया। आरोप था कि इसके बाद धीरे-धीरे कर खाते में 1.63 लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद जब रकम वापस नहीं आई तो कॉलर को कॉल की तो मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद ठगी होने का अंदेशा होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद