कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए मांगे वोट

खटीमा। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसभा कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा सीट के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगे तथा प्रत्याशी जोशी को भारी मतों से जीता कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने हेतु जनता से अपील किया।

भारत नेपाल सीमा स्थित 22 पुल पर एक विशाल जनसभा का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए जनता का प्यार और आशीर्वाद मांगा गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी तथा नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी रोड आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा लेकर जनता के बीच में जाकर वोट मांग रही है और जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता का हक, संविधान और लोकतंत्र को खतम कर रही है। वहीं करन माहरा ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी मोदी और अमित शाह चुनाव हारेंगे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेसी नेता नवीन जोशी ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, रवीश भटनागर, राजू जोशी, दीपक कुमार, नरेंद्र आर्या, रमेश रौतेला, प्रवीण बिष्ट, पंकज टम्टा, नीरज कन्याल, विनोद चंद, कमान सिंह, राहुल कुमार, संजय पासवान, राजवंशी, बालदेव, सतीश कुमार, स्वामीनाथ तथा अशर्फी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद