जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निर्वाचन सामग्री किट तैयार करने के कार्य का निरीक्षण

 रूद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह  व नोडल कार्मिक मनीष कुमार ने युवा कल्याण भवन में निर्वाचन सामग्री किट तैयार करने के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान हेतु प्रत्येक सामग्री अति महत्वपूर्ण होती है, इसलिए आयोग से प्राप्त सूची के अनुसार ही सभी सामग्री निर्वाचन किटों में रखना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी निर्वाचन सामग्री को निर्देश दिये कि सूची से मिलान करते हुए थैले बनाये तथा थैलों को विधानसभावार अलग-अलग रखा जाये। उन्होंने कहा विधानसभावार किट बनाते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि निर्वाचन नामावली सम्बन्धित मतदेय स्थल की ही हो। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियों को मतदान सामग्री देने से पूर्व भी किट की भली-भांति जांच कर ली जाये ताकि कोई भी सामग्री छुटने न पाये। उन्होने नोडल निर्वाचन सामाग्री को यह भी निर्देश दिये कि मतदान दिवस से एक दिन पूर्व मतदान पार्टियों को बगवाड़ा मंडी से मतदान हेतु रवाना किया जायेगा, बगवाड़ा मंडी में भी सामाग्री सहित स्टांल लगाया जाये ताकि कोई भी मतदान सामग्री कम होने पर तत्काल मतदान कार्मिकों को उपलब्ध करायी जा ।इस दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार, नोडल मतदान सामग्री भावना जोशी व उनकी टीम उपस्थित थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद