किच्छा में विकास कार्यों को 2.26 करोड़ की मिली मंजूरी

किच्छा । विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके द्वारा जिला योजना में दिए गए प्रस्तावों में जिला योजना के तहत 225.90 लाख की लागत के 15 प्रस्तावो को मंजूरी मिल गयी है। तथा इन कार्यों को कराये जाने हेतु लगभग 1।78 करोड़ की धनराशि सम्बंधित विभागो को सरकार द्वारा जारी भी कर दी गयी है।

इसके तहत किच्छा डाम वाली सड़क से आदित्य सिंह के फार्म की ओर सड़क का निर्माण जिसकी लागत 8 लाख, नारायणपुर कोठा नहर में लाइनिंग का कार्य जिसकी लागत 10 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में 2 शौचालय निर्माण लागत 5.50 लाख, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कक्षा में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत 28 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुर्कागोरी में एक कक्षा-कक्ष निर्माण लागत 14 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बखपुर में मरम्मत कार्य लागत 3 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठा में मरम्मत कार्य लागत 5 लाख, किच्छा में वार्ड नंबर -02 आजाद नगर में पंजाबी कॉलोनी तथा गुरुकुल स्कूल में राजकुमार मौर्य के घर 800 सड़क का निर्माण कार्य लागत 40 लाख रूपये, किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में स्वागत द्वार का निर्माण लागत 5 लाख, ग्राम शांतिपुरी नंबर दो ; सत्संग आश्रम द्ध में आर्टिजन कूप का निर्माण लागत 8 लाख, ग्राम नजीमाबाद रुद्रपुर सानी में आर्टिजन कूप निर्माण लागत 8 लाख, लालपुर नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत खराब नलकूप रिबोर का कार्य लागत 30 लाख, किच्छा क्षेत्र की नगरी एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन व रखरखाव कार्य लागत 20 लाख, किच्छा नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत खराब नलकूप रिबोर का कार्य ;बलवंत कॉलोनी जलकल परिसरद्ध लागत 30 लाख, किच्छा नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत राधा विहार कॉलोनी/ आवास विकास में पाइप लाइन संबंधी कार्य लागत 11.40 लाख आदि निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें गन्ना विभाग से 1 कार्य, सिंचाई विभाग रुद्रपुर से 1 कार्य,शिक्षा विभाग के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर का 1 कार्य,पर्यटन विभाग एक 1, लघु सिंचाई विभाग के 2 कार्य तथा जल संस्थान से संबंधित 4 कार्य प्रस्तावित हुए है तथा इन सभी विभागों को 177.70 लाख रुपये की धनराशि की प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है । शीघ्र इन सभी प्रस्तावों पर कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी