कुत्ते के काटने से गाय की हुई मौत, रेबीज की आशंका गाय के दूध से बनाए गए प्रसाद खाने वाले ग्रामीणों में मचा हड़कंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 124  लोगों को लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन

शक्तिफार्म। ग्राम सभा अरविंद नगर में कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई। उक्त गाय के दूध से बने प्रसाद को सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया। ग्रामीणों में तब हड़कंप मच गया जब, पशु चिकित्सक ने गाय में रेबीज होने की आशंका जताई। ग्राम प्रधान पति द्वारा दी गई सूचना के बाद, चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से लिया एवं तत्काल प्रसाद खाने वाले लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने की सलाह दी। गुरुवार तक कुल 124 लोगों ने रेबीज के इंजेक्शन लगवाए।
अरविंद नगर निवासी रविंद्र विश्वास के गाय को लगभग दो से ढाई माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते द्वारा काटे जाने के कुछ समय बाद से ही गाय बीमार रहने लगी।जब गाय की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो पशु चिकित्सक को बुलाया गया। गाय का लक्षण देखकर पशु चिकित्सक ने, रेबीज की आशंका जताई। गत शनिवार को गांव दो घरों में पूजा संपन्न हुई। जिसमें उक्त गाय के दूध से प्रसाद बनाया गया था। उस प्रसाद को सैकड़ों लोगों ने ग्रहण भी किया था। इधर बुधवार को पशु चिकित्सक द्वारा गाय को रेबीज की आशंका बताए जाने एवं दोपहर बाद गाय की मृत्यु हो जाने के बाद, प्रसाद खाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्राम प्रधान पति पंकज बसु ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को दी। चिकित्सक ने प्रसाद खाने वाले सभी लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने की  सलाह दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिक्षक डॉक्टर अभिलाषा सिंह ने कहा कि, गुरुवार तक 124 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इधर ग्राम प्रधान पति पंकज बसु ने कहा की एहतियातन जिन लोगों ने भी, गाय के दूध से बना प्रसाद को ग्रहण किया है, उन्हें जागरूक कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने के लिए अपील की जा रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी