किसान से मांगी एक करोड़ की फिरौती नहीं देने पर दी गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

काशीपुर। आइटीआइ थाना क्षेत्र में एक किसान से एक करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती की धनराशि नहीं देने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई है। विदेश के नंबर से किसान को मिली धमकी के बाद उसका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
इस घटना से सहमे आइटीआइ थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी किसान सुखदीप सिंह ने शनिवार को आइटीआइ पुलिस थाने और काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को तहरीर सौंपी। पीड़ित ने तहरीर में कहा कि 31 मार्च को 3.15 बजे उसे मोबाइल पर इंग्लैंड के नंबर से एक फोन काल आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये फिरौती देने को कहा। उक्त रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।
आरोपित ने यह भी कहा कि महल सिंह को भी उसी ने ही मरवाया है। पीड़ित सुखदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई है और अभी तक नहीं लौटी है। पीड़ित किसान ने पत्नी और साले पर भी शक जताया है। इधर इंग्लैंड के नंबर से किसान के पास आए फिरौती के फोन काल से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फोन काल की डिटेल खंगालने के साथ ही मामले की तह में जाकर उसका पर्दाफाश करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद