रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष को लेकर मचा घमासान सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पहुंचे  सैकड़ों कांग्रेसी  

Spread the love

रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष को लेकर मचा घमासान

सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पहुंचे  सैकड़ों कांग्रेसी
रुद्रपुर। विगत दिनों कांग्रेस हाईकमान द्वारा रुद्रपुर महानगर ध्यक्ष पद पर नाम घोषित होने के बाद रुद्रपुर कांग्रेस में घमासान छिड गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा एवं पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना गुट ने सैकड़ों कांग्रेसी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पहुंचे। यहां पर आयोजित बैठक के दौरान  सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली। जिस पर किच्छा विधायक बेहड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए संघर्ष करेगे। मगर इस्तीफा देना संगठन को कमजोर कर सकता है। ऐसे में हताश व निराश होने की जरुरत नही है। बता दें कि तीन दिन पहले कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा ने जिले और महानगरध्यक्ष के अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसमें जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगरध्यक्ष सीपी शर्मा को बनाया गया था। सूची जारी होते ही रुद्रपुर कांग्रेस की राजनीति में भूचाल और घ मासान शुरू हो गया। रविवार को निवर्तमान नगरध्यक्ष जगदश तनेजा और पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए सैकड़ों पुराने एवं सक्रिय कांग्रेसियों के साथ आवास विकास स्थित किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाईकमान ने विधायक बेहड़ व पुराने नेताओं से कोई रायशुमारी नहीं की और ऐसे कार्यकर्ता को महानगरध्यक्ष का दायित्व सौप दिया। जिसके पीछे जनाधार और सक्रियता की काफी कमी थी। इस्तीफे के भनक लगते ही बेहड़ अपनी बालकनी पहुंचे और वहीं से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते है। उनके स्वास्थ्य खराब होने का कुछ कांग्रेस के ठेकेदारों ने फायदा उठाया और उनकी जानकारी के बिना महानगरध्यक्ष पद पर घोषणा कर दी। मगर कार्यकर्ताओं को हताश एवं निराश नहीं होने की जरुरत नही है,वह जल्द स्वास्थ्य होकर उनके सम्मान की लड़ाई लडेगे और एक विशाल रैली कर ठेकेदारों को सबक सिखाने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरे प्रकरण की जानकारी देगे। काफी देर तक संबोधन के बाद बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के आक्रोश को थामा को संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आहवान किया। साथ ही आश्वासन दिया कि अब निकाय चुनावों में उनकी रायशुमारी के हिसाब से टिकट का वितरण होगा। इस मौके पर हरीश बाबरा, मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, व्यापारी नेता संजय जुनेजा,परिमल राय ने भी संबोधित कर बेहड़ के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि बेहड़ की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर पार्षद मोनू निषाद,रमेश कालड़ा, अनिल शर्मा,राजीव कामरा,विजय यादव,शिशुपाल सिंह,सुशील मंडल,सौरभराज बेहड़,प्रीति साना,सोफिया नाज,दिनेश पंत,प्रकाश शर्मा,सुरेश गौरी,राजेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सिंह,अमित मिश्रा,गौरव खुराना,सौरभ शर्मा,उमर अली,अमीर हुसैन, बाबू खान,निशांत शाही,अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप