कुलगाम ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

Spread the love

कुलगाम ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार के दिन सेना ने आतंकियों की नापाक साजिश को एक बार फिर ध्वस्त कर दिया। कुलगाम में चले ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी हिन्दू महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थे। उधर, अनंतनाग में भी हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों के होने की जानकारी मिली है। सेना ने इलाके की घेराबंदी करते हुए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

कश्मीर जोन पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में बुधवार से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था। 24 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी हिन्दू शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थे।

आतंकियों ने स्कूल में घुसकर मारी थी गोली
बताते चलें कि बीती 31 मई को महिला शिक्षक रजनी बाला को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। आतंकियों ने स्कूल में घुसकर उनका शरीर गोलियों से छलनी कर दिया था। इस कायराना हमले में उनकी मौत हो गई थीं।

अनंतनाग में हिजबुल के दो आतंकियों से मुठभेड़
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। रिहायशी इलाकों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी छिपे हैं। उनके साथ मुठभेड़ जारी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी