केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने  व्यापारियों से की भेंट  

Spread the love
किच्छा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने भारी बारिश के बीच नगर की मेन मार्केट में स्थित प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियो से की। इस भेंट को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।
गुरुवार को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने तमाम भाजपाइयों के साथ भारी बारिश के बावजूद नगर के मुख्य मार्केट में स्थित प्रतिष्ठान स्वामियों से भेंट कर उनका व्यवसाय का हालचाल जाना तथा व्यापारियों से पारिवारिक कुशल क्षेम भी पूछी। व्यापारियों द्वारा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष तमाम मूलभूत समस्याओं को रखा जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाएगा। व्यापार मंडल की ओर से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि नगर के एक छोटे व्यापारी दिनेश कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा रानी जो की ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारी से पीड़ित हैं व्यापारी अपने स्तर से कमाई गई बड़ी जमा पूंजी अपनी पत्नी के इलाज में खर्च कर चुके हैं तथा वर्तमान में अब उनकी हालत ऐसी नहीं है कि इलाज के नाम पर खर्च किया जा सके। व्यापार मंडल ने मंत्री अजय भट्ट से पुरजोर अपील की कि व्यापारी की पत्नी के इलाज हेतु प्रधानमंत्री राहत कोष से धनराशि दिला दी जाए तो व्यापारी की पत्रिका उच्चस्तरीय इलाज हो जाएगा तथा उनका जीवन बचाया जा सकता है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने व्यापार मंडल को भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जायेगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री द्वारा प्रत्येक प्रतिष्ठान पर व्यापारियों से की गई मुलाकात के दौरान लवी सहगल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,महेंद्र मौर्य, नितिन फुटेला, विजय अरोरा, राजेश कुमार रज्जी आदि समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप