अलर्ट के दृष्टिगत  डीएम ने किया कल्याणी नदी का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में बाढ़ एवं आपदा से बचाव हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह बेहद संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शुक्रवार प्रातः लगभग 7 बजे से कल्याणी नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने अटरिया मंदिर के निकट अटरिया पुल, किच्छा बायपास पर धोबीघाट पहुंचकर नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नदी के प्रवाह के संबंध में नदी की चौड़ाई, गहराई, नदी क्षेत्र पर अतिक्रमण के साथ ही नदी के प्रवाह की पुरानी जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने नदी क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों की सूची तैयार करने सहित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मनोज सरकार स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और स्टेडियम विभिन्न खेल गतिविधियों, सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वेलोड्राम के लिए शीघ्रता से जगह चिन्हित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने इंडोर हाल, बन रहे बहुद्देशीय भवन, प्रस्तावित स्विमिंग पूल, ईएसआईसी हॉस्पिटल, सिडकुल को ईएसआईसी हॉस्पिटल से जोड़ने के लिए प्रस्तावित पुल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार पूजा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार