केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में जलमहल के पास भोमिया बस्ती में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। सुबह आठ बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है पुलिस का मानना है कि आग सभवतः शार्ट सर्किट से लगी हैं। फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रुप से चलाई जा रही थी। पास में गैस गोदाम होने की वजह से उसे एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया हैं।

फायर अधिकारी देवेन्द्र मीना ने बताया कि सुबह पांच बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पर पेंट बनाने वाली एक फैक्ट्री थी जिसमें आग लगी हुई थी। पेंट होने की वजह आग धधक रही थी। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। पेंट होने की वजह से आग की लपटें तेजी से उठ रही थी। आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक किलोमीटर दूर तक आग से उठ रहे धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में पेंट बनाने का काम होता है। जो अवैध तरीके से हो रहे थे। आग बुझाने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड अधिकारी इसकी भी जांच करेंगे कि कितने दिनों से यह गोदाम चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन तक नहीं थे।

फैक्ट्री के पास गैस गोदाम है। अनहोनी को देखते हुए गैस गोदाम को खाली करवा लिया गया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आस-पास के लोगों को वहां से हटवा दिया। लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। फैक्ट्री के पास लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र को घेर लिया है, किसी को भी फैक्ट्री के पास जाने की इजाजत नहीं है। आग बुझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। फायर अधिकारियों का कहना है कि आग को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद