कैबिनेट मंत्री और युवक के बीच रोड पर हुई हाथापाई का वीडियो वायरल सुरक्षाकर्मी सहित मंत्री ने युवक की सड़क पर जमकर धुनाई की  

Spread the love

ऋषिकेश। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मंगलवार की दोपहर हरिद्वार रोड पर स्थानीय युवक सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी शिवाजीनगर ऋषिकेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंत्री के सुरक्षाकर्मी सहित मंत्री ने युवक की सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे श्री भरत मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का हरिद्वार रोड कोयल ग्रांट के समीप एक युवक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान ट्रैफिक होने के कारण मंत्री की गाड़ी वहीं रुक गई। युवक शिवाजी नगर ऋषिकेश निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी और उसके एक साथी से मंत्री अग्रवाल की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद मंत्री और उसके अन्य स्टाफ के लोग ने युवक की सड़क पर ही धुनाई कर दी। बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। : कैबिनेट मंत्री इसके बाद परमार्थ निकेतन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। मीडिया से बातचीत में मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह नेगी उनकी गाड़ी के समीप आकर भद्दे इशारे कर रहा था। जिसका उन्होंने प्रतिवाद किया, जिस पर युवक ने उन पर हमला कर दिया। उनका कुर्ता फाड़ दिया, कुर्ते की जेब में जो भी सामान पैसे आदि थे वह गायब है। उन्होंने कहा कि मामले में युवक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह एक मंत्री पर नहीं बल्कि सिस्टम पर हमला है। युवक से पुलिस कोतवाली में पूछताछ कर रही है। उधर युवक के समर्थन में उनके सहयोगी कोतवाली में जुट रहे हैं ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप