सामान का भुगतान किए बिना चम्पत हो गई रुड़की की लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी स्थानीय व्यवसायियों से लिया था लगभग बीस लाख रुपये का रौ मटेरियल एवं सैनेट्री सामान व्यवसायियों ने कोतवाली में दी तहरीर, मुख्यमंत्री का भी भेजा ज्ञापन 

किच्छा। रुड़की की लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी स्थानीय प्रतिष्ठित व्यवसायियों से लिए गए रौ मटेरियल  एवं सैनेट्री सामान का भुगतान न कर लगभग बीस लाख रुपये लेकर चम्पत हो गयी है। पीड़ित प्रतिष्ठान फार्मों ने अपने भुगतान की मांग एवं फरार लक्ष्य कंस्ट्रक्शन स्वामी पवन सैनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को सौंपा है। वहीं कोतवाली पुलिस को भी तहरीर दी है।
पूर्व सैनिक एवं व्यवसाई विक्रम सिंह गंगवार के नेतृत्व में पीड़ित व्यवसायियों ने पूर्व  भाजपा विधायक राजेश शुक्ला से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पीड़ित व्यवसायियों ने कहा है कि  पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रुड़की की लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को दो करोड़ 59 लाख रुपए का निर्माण कार्य का ठेका दिया है। जिसमें किच्छा में एसडीएम कार्यालय के अलावा अन्य विभागीय कार्यालय का उक्त कंपनी द्वारा निर्माण कराया गया है। जिसमें निर्माण सामग्री हेतु उन लोगों से सरिया, सीमेंट, पाइप, सेनेटरी का सामान लिया गया  तथा लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पवन सैनी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि विभाग से भुगतान होते ही सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। सभी फर्मों ने जीएसटी बिल काटते हुए सामान बेचा है। पूर्व सैनिक विक्रम गंगवार ने बताया कि रूड़की की लक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो करोड़ पचपन लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। इसके बावजूद लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी का स्वामी पवन सैनी उनके सामान का 20 लाख  रुपए का भुगतान नहीं कर रुड़की चला गया है। फर्म स्वामीयो द्वारा लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी पवन सैनी को फोन किए जाने पर लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी का स्वामी पवन सैनी  तरह तरह की धमकी दे रहा है तथा भुगतान न करने की बात कह रहा है। पीडित फर्म स्वामीयो द्वारा मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन में यह भी अवगत कराया गया कि निर्माणकर्ता फर्म द्वारा उनका भुगतान न किए जाने के संबंध में लिखित सूचना उप जिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्रा एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश लाल को दी जा चुकी है इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उक्त फर्म का भुगतान कर दिया गया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पीड़ित फर्मो के स्वामीयो को आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई कराईं जाएगी। पूर्व सैनिक विक्रम सिंह गंगवार ने बताया कि उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पवन सैनी के विरुद्ध कोतवाली में भी तहरीर दे दी है।

पीड़ित फर्म स्वामियों एवं  ठेकेदारों ने खोल दी धांधलेबाजी की पोल
लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी से पीड़ित फर्म स्वामियों  एवं पीड़ित ठेकेदारों ने निर्माण कार्यों की गई धांधलेबाजी की पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के सामने कलई  खोल दी है। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट के तहत निर्माण कार्यों में सीआई पाइप की जगह पीवीसी पाइप लगाए गए हैं तथा ब्रांडेड मटेरियल की जगह लोकल मटेरियल लगाते हुए सरकारी धन की पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता प्रकाश लाल की मिलीभगत से बंदरबांट की गई है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने का भी आश्वासन दिया है।

निर्मित भवनों को कंस्ट्रक्शन से नहीं लिया है हैंडओवरः एसडीएम
एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि निर्माणकर्ता लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कार्य पूरा नहीं किया गया है तथा उन्होंने निर्मित भवनों को हैंडओवर नहीं लिया है। एसडीएम ने स्वीकार किया कि निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं  है, पीडब्ल्यूडी विभाग को बताया जा चुका है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित फर्माे के स्वामियाें द्वारा उन्हें लििऽत अवगत कराया गया है कि निर्माणकर्ता लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा उनके रौ मटेरियल का भुगतान नहीं किया गया है, जिस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को निर्देशित किया था। कि वह लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी का भुगतान करते समय रॉ मैटेरियल देने वाली फर्म स्वामियों को बुला ले, परंतु पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। रुड़की की लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी से पीड़ित व्यवसायियों में पूर्व सैनिक विक्रम सिंह गंगवार समेत लगभग एक दर्जन व्यवसाई हैं।

सामान देने वाले व्यवसायियों का विभाग से कोई लेना देना नहींः प्रकाश लाल
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता प्रकाश लाल का कहना है कि लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी रुड़की को विभाग द्वारा दो करोड 59 लाख रुपये का निर्माण कार्य का ठेका विभाग द्वारा दिया गया था। तथा समय-समय पर रनिंग पेमेंट के आधार पर उसका भुगतान किया गया है। रौ मटेरियल देने वाले व्यवसायियों का विभाग से कोई लेना देना नहीं है और ना ही विभाग द्वारा किसी प्रकार का उन्हें आश्वासन दिया गया था। रुड़की की लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रो मटेरियल अपने व्यवहार एवं स्तर से लिया गया था रॉ मैटेरियल देने वाले व्यवसायियों द्वारा सामान देते समय किसी प्रकार का विभाग से संपर्क नहीं किया गया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद