खेत में लगाई गई तार बाढ़ में दौड़ा मौत का करंट एक किसान और ग्रामीण की मौत, परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

रुद्रपुर/दिनेशपुर। जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार की करंट की चपेट में आकर एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार सुदूरवर्ती ग्राम चंडीपुर निवासी 55 वर्षीय राज बिहारी राय पुत्र सुधी राय गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल लगाई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात को खेत में टड्ढूबवेल के पानी से सिंचाई का काम चल रहा था। राजबिहारी यहीं के निवासी 52 वर्षीय मनीपद मंडल पुत्र सन्यासी मंडल के साथ  खेत का निरीक्षण करने चला गया। किसी व्यत्तिफ़ द्वारा 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी गई कि खेत में जंगली जानवारों से सुरक्षा के लिए खेत में तार लगाकर उसमें करंट छोड़ा गया था, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनाें शव अपने कब्जे में लेकर वहां खड़े लोगों से घटना की जानकारी ली। जहां बताया गया कि दोनों टयूबवैल में नहा रहे थे, इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई । बताया जाता है कि मृतक राज बिहारी के परिवार में उसकी पत्नी, दो पुत्र विजय व संजीव तथा दो विवाहित पुत्रियां लता व पूजा है, जबकि मृतक मनीपद के परिवार में उसकी पत्नी व दो पुत्र अमित व विष्णु हैं। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी लेकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज