बढ़ती गर्मी से तीन माह के भीतर फुंके 80 ट्रांसफार्मर

Spread the love

रुद्रपुर, तराई में मार्च के बाद लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है। तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। इसका असर यूपीसीएल के ट्रांसफार्मर पर भी पड़ रहा है। तीन माह के भीतर यूपीसीएल के 80 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इससे यूपीसीएल को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।  रुद्रपुर डिवीजन के तहत रुद्रपुर प्रथम, द्वितीय और किच्छा का क्षेत्र आता है। इस डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख के करीब है। इसमें घरेलू, कॉमर्शियल और इंडस्ट्री के उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं विगत तीन माह से गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने घरों में पंखों के साथ ही एसी और कूलर भी चलाने शुरू कर दिए हैं। इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। वहीं लोड अधिक होने के कारण फाल्ट की समस्या भी पैदा हो गई है। यही कारण रहा कि पिछले तीन माह में करीब 80 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।

ग्रिड में लोड कम करने के लिए विगत दिवस यूपीसीएल के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की थी। इस संबंध में यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लगातार तापमान बढ़ने से उनके डिवीजन में करीब 80 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। इसके लिए डिवीजन में एक ट्रॉली में हमेशा ट्रांसफार्मर तैयार है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफार्मर को आवश्यकता वाले क्षेत्र में पहुंचाया जा सके।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप