गांव चलो अभियान में भदईपुरा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचे विधायक बूथ कमेटी में भरा जोश, लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसने को कहा विधायक बोले तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार शुरू हुए गांव चलो अभियान के निमित विधायक शिव अरोरा भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप ने बूथ न 94 भदईपुरा में प्रवास किया। इस दौरान भदईपुरा पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने बूथ की कमेटी संग बैठक की। साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ की कमेटी के सदस्यों को कमर कसने को कहा कि महज कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है और जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी को बूथ स्तर पर भी मजबूत करने की दिशा में यह गांव चलो अभियान चलाया गया हैं। वहीं इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने पैदल भ्रमण कर संपर्क करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरित कर आमजन को सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विधायक शिव अरोरा ने निकटतम मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा हमारी पार्टी का पहले से ही मंत्र रहा है कि बूथ जीता चुनाव जीता। भदईपुरा क्षेत्र हिंदुत्व और भाजपा का गढ़ रहा है, जहां से कमल का फूल एक तरफा परचम लहराता है। हमको पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के जनसेवा को समर्पित कार्यकाल को देश की जनता सरहाने वाली है और रुद्रपुर विधानसभा से भी हम पहले से भी बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। वही हाल ही प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक सहिता को विधानसभा में पारित करा कर देश के पहला राज्य बन गया है जो ucc को लागू करने जा रहा है। हमारी सरकार की सोच जनता की सेवा और आमजन के उत्थान के लिये ही कार्य करती आ रही है और हमने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किये वादे अनुसार ucc को लाने का कार्य किया है।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने बूथ की कमेटी को सक्रिय भूमिका में रहने को कहा और हम इस बूथ पर कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ कर ऐसी इच्छा शक्ति के साथ लोकसभा चुनाव में लगना है और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की जीत को सुनिश्चित करना है। इस दौरान भाजपा नेता वेद ठुकराल, बूथ अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, राजेश यादव, स्वाति शर्मा, रजनी रावत, अनमोल विर्क, ममता त्रिपाठी, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, विकास सागर, आशीष यादव, कौशल शर्मा, सुरेश शर्मा, महावीर कश्यप, सुमित यादव, सूरज पांडेय, नमन चावला, मोर सिंह यादव,सुनील सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी