महिला से नगदी समेत पर्स लूटने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार  

रूद्रपुर। दिनदहाड़े महिला से हजारों की नगदी समेत पर्स लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे लूटी गयी नगदी और लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पकड़े गये आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि 8 फरवरी को रीश पाल कौर पत्नी स्व. प्रीतम सिंह कौर ने विशाल मेगा मार्ट के पास बैंक से नगदी निकाली और उसके बाद घर के लिए निकल रही थी इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में 17 हजार की नगदी के अलावा जरूरी कागजात और अन्य सामान था। मामले में महिला के पुत्र कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी। आस पास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटे खंगाली गयी जिसमें लूटेरे की शिनाख्त हो हो गयी। जिसके बाद पुलिस टीम ने दिनदहाड़े पर्स छीनने वाले फईम पुत्र अहमद नबी निवासी भूतबंगला को ब्लॉक रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई नगदी में से 10 हजार 500 रुपये के अलावा लूट में प्रयुक्त बाइक संख्या यूके 06एवाई 3141 भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद