घड़ी लाने के लिए नहीं दिए पैसे तो 14 साल के बालक ने की आत्महत्या

Spread the love
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में रविवार को घड़ी खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर 14 वर्षीय बालक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
रिश्तेदार रामदयाल ने बताया कि मच्छी मार्केट ट्रांजिट कैंप निवासी रूप चंद एक भट्टे में मजूदरी करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां है। सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। इधर घर में पत्नी और बच्चे थे। सुबह करीब 10 बजे उनका दूसरा बेटा विशाल कुमार(14) घड़ी खरीदने के लिए मां से रुपये मांगने की जिद करने लगा। मां ने उस समय न दे कर शाम को पैसे देने की बात की, लेकिन वह उसी समय पैसे देने की जिद करने लगा। मां के मना करने पर वह कमरे के अंदर चला गया और कुंडी लगा कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। मां और उसके भाई-बहनों ने कमरे में बने झरोखे से देखा तो उसका शव कमरे में गमछे के सहारे छत से लटक रहा था। उसे देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने पहुंच कर दरवाजा तोड़ा और शव को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को उसे अटरिया मंदिर में चल रहे मेले में जाना था और वहां से घड़ी खरीदने के लिए वह रुपये की मांग कर रहा था। प्रभारी सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका बरेली में इलाज चल रहा था।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी