मेडिकल कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुद्रपुर।  युवा मेडिकल व्यवसायी का संदिग्ध हालातों में पंखे के कुंडे में लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिवार में कोहराम मचा है।

 पुलिस के मुताबिक सिंह कालोनी निवासी 34 वर्षीय जयंत फुटेला पुत्र गुलशन कुमार फुटेला इंदिरा कालोनी मोड़ सरस्वती शिशु मंदिर के सामने  मेडिकल स्टोर चलाता था। आज सुबह जयंत के माता पिता किसी रिश्तेदारी में गये थे। अपनी पुत्री को जयंत भाई के घर मलिक कालोनी छोड़ आया था। सुबह से मेडिकल स्टोर बंद होने पर किसी परिचित ने जयंत के बड़े भाई कपिल को फोन करके मेडिकल स्टोर बंद होने का कारण पूछा तो कपिल ने जयंत के नम्बर पर फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर वह घर पहुंचा तो जयंत का पंखे में लटका शव देखकर उसके होश उड़ गये। मृतक की पत्नी मायके गयी हुयी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक हंसमुख और मिलनसार था उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद