ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

रुद्रपुर। बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने और उनको अच्छे मुकाम तक पहुंचने के उद्देश्य से महानगर के हल्द्वानी रोड स्थित पंजाबी हांडी में श्रवण द्वारा प्रस्तुत मलिक इवेंट्स स्टार मिस्टर एंड मिस इंडिया ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में शहर भर के दर्जनों प्रतिभावान बच्चों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया।

ऑडिशन के निर्णायक समीर मलिक ने कहा कि हुनरमंद बच्चों को सही प्लेटफार्म न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा दब जाती है और हुनरमंद होने के बावजूद वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते और निराश होकर रह जाते हैं। ऐसे ही बच्चों को हमने उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए ऐसे ऑडिशन का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उनको एक अच्छा प्लेटफार्म मिलने के जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के जरिए बच्चे अपने हुनर को पूरे देश के साथ-साथ विदेश में भी अपना नाम कर सकते हैं। समीर मलिक ने बताया कि ऑडिशन में शहर भर के दर्जनों बच्चों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया है। ऑडिशन में डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग आदि में बच्चों ने अपना टैलेंट दिखाया। ऑडिशन के निर्णायक के रूप में समीर मलिक, लव शर्मा, सिमरन गुप्ता, शिवानी सिंह, मोविन आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद