सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

 

रुद्रपुर, बीती 27 अप्रैल को सड़क हादसे छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मृतक के पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम बैरखेड़ी फैजाबाद रामपुर यूपी निवासी बलविन्दर कौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पति बलजीत सिंह कंपाइन पर फोर मैन के रुप में काम करते है। 27 अप्रैल सुबह साढे नौ बजे उनके पति अपने बाइक से कंपाइन की देखभाल करने के लिए घर से नानकमत्ता जा रहा थे। इस दौरान वह जहांगीरपुर-लंबाबड रोड के पास पहुंचे। आरोप था कि यहां टैंट हाउस के छोटा हाथी वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही के चलते उनके पति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके उनके पति घायल होकर सड़क पर गिर गए। यह देख चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना आस-पास के लोगों से 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उनके पति को ऐंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद