चार फरवरी को होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर के चुनाव  

रुद्रपुर।  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर के लंबे समय से टल रहे चुनाव अब होने जा रहे हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समिति ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को मतदाता सूची की घोषणा एवं उपलब्धता दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक की जाएगी। इसके साथ ही 19 व 20 जनवरी को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी व 23 जनवरी को मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही 24 जनवरी को नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे और 25 जनवरी को नामांकन पत्र जमा करवाए जाएंगे, 27 जनवरी तक नाम वापसी लेने का समय भी दिया गया है और चार फरवरी को 9:00 बजे से 4:30 बजे तक वोटिंग होगी और शाम 5:00 बजे के बाद गिनती शुरू होगी। पत्रकार वार्ता में सरदार सुरमुख सिंह विर्क, निर्मल हंसपाल, ओम प्रकाश अरोरा, बलविंदर विर्क, विनीत जैन, हरीश जल्होत्रा, अजय चड्ढा, देवी शंकर अग्रवाल, विशाल भुड्डी, अमित अरोरा बॉबी समेत अन्य मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद