भाजपा नेता दीक्षित को उम्रकैद की सजा, एक लाख जुर्माना

रुद्रपुर। भाजपा नेता उत्पल दीक्षित को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। रामपुर कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्पल दीक्षित को हिरासत में ले लिया गया है। सजा आठ साल पुराने मामले में हुई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित आर्क होटल में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर हर्ष फायरिंग के दौरान उत्पल दीक्षित की पिस्टल से चली गोली से मुख्य बाजार निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस मामले में कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। रामपुर कोर्ट में यह मामला चलता रहा और आज गुरुवार को फैसला सुना दिया गया। उत्पल दीक्षित रुद्रपुर की न्यू जैन कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस फैसले से उनके परिवार में बेचैनी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद