चावल व्यापारी ने की अपनी दूसरी पत्नी की हत्या

हल्द्वानी। हल्द्वानी के थाना वनभूलपुरा में एक चावल व्यापारी ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया गया है कि हत्या की ये वारदात शनिवार शाम साढ़े आठ बजे के आसपास की है। महिला ने ढाई साल पहले चार बच्चों को छोड़ आरोपी से दूसरी शादी की थी गोपाल मंदिर वनभूलपुरा के पास रहने वाला यूनुस पुत्र बेरा मलिक चावल का थोक व्यापारी है।
जानकारी के मुताबिक, यूनुस पहले से शादीशुदा था। ढाई साल पहले उसने बिहार के बेतिया की रहने वाली 40 साल की सीमा से शादी कर ली थी। सीमा ने पहले पति शाहदब पुत्र नजाकत हुसैन निवासी लाइन नम्बर 18 वनभूलपुरा को तलाक देकर यूनुस के साथ शादी की थी। सीमा के चार बच्चे थे, जो ज्यादातर अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। बीते छह माह से यूनुस और सीमा चैनल गेट इंद्रानगर, छोटी रोड के पास किराए के कमरे में रहते थे।

CO हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बनभूलपुरा के वार्ड नं० 31 इंदिरानगर हल्द्वानी में रहने वाले यूनुस ने अपनी पत्नी सीमा का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर महिला को अपने कब्ज़े में लिया और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु हो गई है, लेकिन डॉक्टरों की जानकारी से बाद ही कोई स्पष्ट सूचना दी जा सकती है। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि इंदिरानगर में हुए हत्यकांड में डॉक्टरों में महिला को मृत घोषित कर दिया है ।गोपाल मंदिर वनभूलपुरा के पास रहने वाला यूनुस पुत्र बेरा मलिक चावल का थोक व्यापारी है। जानकारी के मुताबिक, यूनुस पहले से शादीशुदा था। ढाई साल पहले उसने बिहार के बेतिया की रहने वाली 40 साल की सीमा से शादी कर ली थी। सीमा ने पहले पति शाहदब पुत्र नजाकत हुसैन निवासी लाइन नम्बर 18 वनभूलपुरा को तलाक देकर यूनुस के साथ शादी की थी। सीमा के चार बच्चे थे, जो दादा-दादी के साथ रहते थे। बीते छह माह से यूनुस और सीमा इंद्रानगर, छोटी रोड के पास किराए के कमरे में रहते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि यूनुस ने सब्जी काटने वाले चाकू से सीमा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की धरपकड़ को पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली