श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह की रही धूम

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह की रही धूम
रुद्रपुर । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित फूलों की होली मिलन समारोह में शहर की दो परस्पर विरोधी राजनीतिक शक्तियां ने केवल एक मंच पर दिखीं बल्कि होली की महकती खुशबू से शहर को रुबरू कराते हुए मंच पर एक साथ नृत्य करती देखी गईं।
दोनों विरोधियों को एक साथ नाचते देख मौके पर मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और इस त्यौहार की पवित्रता पर अपनी मोहर लगाई। मौका था होली मिलन समारोह का आयोजन था शहर के मेट्रोपॉलिस मॉल में, आयोजक थे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य कल शाम आयोजन अपने पूरे योवन पर था। कार्यक्रम में शिरकत करने आयी मंडली ने जब फूलों की होली शुरू की तो सामने पहली पंक्ति में बैठे मौजूदा विधायक शिव अरोरा सहित पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल थिरकने के लिए मंच पर पहुंच गये। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग दोनो पूर्व व वर्तमान विधायक के साथ डांस करने लगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता आर. एस. ग्रुप के एमडी हरीश मुंजाल व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आंनद भरणे व वहां मौजूद विशिष्ट व अति विशिष्ट अतिथियों द्वारा गणेश वंदना के साथ संयुक्त रुप से किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकरों द्वारा रंगारंग पुस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महारास, फूलों की होली व पहली बार रुद्रपुर शहर में पहली बार आये बाहुबली हनुमान ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये। दिल्ली से आये कलाकारों ने फूलों की होली खेली, इस दौरान वहां मौजूद अतिथियों ने भी फूलों की होली का आनंद लिया। विधायक शिव अरोरा व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कार्यक्रम में थिरकते नजर आये। कार्यक्रम के दौरान राजनीति व सामाजिक लोगों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पत्रकर यूनियन के अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि रुद्रपुर के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की तरफ से इस कार्यक्रम को करते हुए आज सात वर्ष हो गये हैं। आप सभी पत्रकारों व यहां मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ है। आगे भी हम इसी प्रकार  होली मिलन कार्यक्रम करते रहेंगे

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली