मढ़ीनाथ इलाके में चोरों ने रात दो मकानों में घुसकर चोरी की

बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में चोरों ने शनिवार रात दो मकानों में घुसकर चोरी की। एक मकान से नकदी, जेवर समेत काफी सामान चोरी कर लिया। दूसरे मकान से जूते चोरी कर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में चोरों का आतंक है। एक महीने में चोरी की चौथी घटना हुई है। चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के पड़ोस में रहने वाले उनके भांजे के घर को निशाना बनाया। शनिवार रात घर में घुसे तीन चोर जेवर, नकदी समेत काफी सामान चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले कपिल शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। रात 12 बजे करीब उनके घर में तीन चोर घुसे और 10 हजार रुपये, जेवर, एलईडी समेत काफी सामान चोरी कर ले गए। उनके पड़ोसी सचिन शर्मा के घर भी चोरों ने धावा बोला। हालांकि वहां जगार होने से चोर केवल जूते चोरी करके भाग गए। वारदात से पहले गली में चहलकदमी करते तीनों चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। हालांकि इनके चेहरे साफ नहीं हैं। कपिल के मामा महेंद्र पाल शर्मा दरोगा के पद से साल भर पहले रिटायर हुए हैं। कपिल और उनके मामा का घर आसपास ही हैं। दोनों घरों में ताला पड़ा था। कपिल पास में ही अपने दूसरे घर में रह रहे थे। कपिल को रविवार सुबह चोरी के बारे में पता लगा। कपिल की सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। एक चोर अपनी चप्पल भी छोड़ गया है। बता दें कि सुभाषनगर इलाके में एक महीने के अंदर चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों में रोष है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद