चौकी में हो रही थी दारू पार्टी, इंचार्ज समेत चार निलंबित अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी:   एसएसपी  

रुद्रपुर। जसपुर क्षेत्र की पतरामपुर चौकी में बृहस्पतिवार रात मित्र पुलिस की दबंगई और अनुशासनहीनता का बड़ा उदाहरण सामने आया। चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में चौकी के सिपाही अन्य बाहरी लोगों के साथ दारू पार्टी कर रहे थे। इसी बीच 112 पर आई मारपीट की सूचना पर चौकी के पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को चौकी उठा लाये। जब उसकी पैरवी करने कुछ लोग पहुंचे तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे बदसलूकी और मारपीट की। शिकायत पर जब पुलिस के अधिकारी चौकी में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। इस पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने सख्ती से एक्शन लेकर बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामील की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी। बताया कि एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया। बताया कि अगर पब्लिक के लोग प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर करेंगे। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए एक सिपाही सचिन कुमार को सस्पेंड किया है। जबकि उसके साथ शराब पीने के बाद मौके से भागे दूसरे सिपाही सुभाष चौधरी और हंगामे में बीच बचाव नहीं करने पर निगरानी मुंशी अनिल को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा तीन दिन से चौकी नहीं जा रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सचिन का मेडिकल कराया गया और वह शराब के नशे में पाया गया था।
एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चौकी की बैरक में बाहरी लोगों के साथ महफिल जमाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लोगों के साथ बदसलूकी करना कतई सहन नहीं किया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टेªनिंग के नाम पर पिछले तीन दिनों से चौकी से गायब है। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी लापरवाही चौकी इंचाज की है। चौकी इंचार्ज के गायब होने से ही उनके अधीनस्थों के हौंसले बुलंद हैं। एसएसपी ने कहा कि जब शिकायत के बाद टीम पतरामपुर चौकी पहुंची तो वहां पर मौजूद दो बाहरी लोग फरार हो गये। उन्होंने बताया कि चौकी में चल रही महफिल में दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी अवैध तरीके से वहां गया था उसने चौकी इंचार्ज कोई सूचना दी नहीं दी थी। इसको लेकर दोराहा चौकी इंचार्ज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मामले की जांच सीनियर अधिकारी द्वारा की जायेगी। जिन लोगों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है अगर वो चाहेंगे तो उनकी ओर से पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जायेगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद