एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार 215 एटीएम, तमंचा, चाकू बरामद

Spread the love

 

रुद्रपुर। बाजपुर पुलिस ने मदद करने के नाम से एटीएम को बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोगों को 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम तथा एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस 315 बोर व एक चाकू के साथ किया गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक बाजपुर ने बन्नाखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर दो व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर और 01 अदद चाकू बरामद हुआ। साथ ही दोनों के कब्जे से 28 भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 215 एटीएम मिले। इस संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि जगह-जगह जाकर एटीएम के अंदर भोले -भाले लोगों को मदद करने के नाम से उनके एटीएम चेंज कर पैसे निकाल लेते थे। दोनों ने बताया कि पूर्व में जेल भी जा चुके है। दोनों के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमरीक सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना गदरपुर उम्र 29 वर्ष और सुखवंत सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी सिंह ग्राम बरवाला थाना केलाखेड़ा उम्र 31 वर्ष को जेल भेजा जा रहा है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस