जम्मू कश्मीरः तीन साथी जवानों को गोली मारने के बाद ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Spread the love

Jammu Kashmir: सेना के जवानों की खुदकुशी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों द्वारा ओपन फायरिंग की दो घटनाएं सामने आई। जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई। आज जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आईटीबीपी के एक जवान ने ओपन फायरिंग करते हुए अपने तीन साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में घटी। जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक कांस्टेबल ने अपने तीन साथियों पर गोली चलाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आईटीबीपी ने एक बयान में कहा कि उधमपुर में आठवीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने गोली मारकर अपने तीन साथियों को घायल कर दिया।

एडहॉक बटालियन की एफ कंपनी में था जवान भूपेंद्र सिंह-
आईटीबीपी के एक वरीय अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जवानों को गोली मारकर घायल करने के बाद खुदकुशी करने वाला जवान भुपेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर में तैनात एक एडहॉक बटालियन का हिस्सा था। आईटीबीपी की ओर से जारी बयान के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे देविका घाट सामुदायिक केंद्र, उधमपुर में हुई। कांस्टेबल/जीडी भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की दूसरी एडहॉक बटालियन की एफ कंपनी का हिस्सा थे।

सेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षित हैं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि यह घटना जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के सुरनकोट में एक सैन्य प्रतिष्ठान के अंदर बिरादरी के एक संदिग्ध मामले में सेना के दो जवानों के मारे जाने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है। बताते चले कि इससे पहले शुक्रवार को पुंछ में सेना की टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान ने किसी बात पर नाराज होकर अपने साथियों पर गोली चला दी थी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। वहीं इसके बाद गोली चलाने वाले जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पूंछ की घटना के बाद अब उधमपुर जिले में भूपेंद्र सिंह नामक आईटीबीपी कांस्टेबल ने तीन जवानों की घायल करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the love  रुद्रपुर। :-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गरीब पिता की इज्जत से खिलवाड़ किया और रिश्ता तय होने के बाद गरीब बेटी…

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज