रामपुर में भीषण हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच की मौत, 22 यात्री घायल

Spread the love

यूपी के रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बरेली हाईवे बाईपास के जीरो प्वाइंट पर शनिवार देर रात ट्रक और सवारियों से भरी डबल डेकर बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से निकाला और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि करीब 22 यात्री घायल हुए हैं।

दरअसल, शाहजहांपुर से एक बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। जैसे ही बस रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बरेली हाईवे बाईपास के जीरो प्वाइंट पर पहुंची तो मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे की सूचना मिलते दौड़ पड़े अधिकारीवहीं, भीषण हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे में एक महिला और चार पुरुष यात्रियों की मौत हुई है। जबकि करीब 22 यात्री घायल हुए हैं।

एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घायलों में एक यात्री की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। मृतकों में 52 वर्षीय नसीम, 35 वर्षीय समी उल हक और 26 वर्षीय (26) निवासी शाहजहांपुर शामिल हैं। वहीं दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप