जानवर चराने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, गंभीर

नानकमत्ता। नानक सागर डैम पार जानवर चराने गए बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे जानवर मालिक पर भालू का हमला देख भालू से भिड़ गए और मालिक की जान बचाई। घायल को खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ऐचता निवासी रामप्रसाद पुत्र मान सिंह गांव के वन विहीन जंगल में जानवर चराने के लिए गया था, जानवर चराने  के बाद शाम को वापसी में दो भालू ने उसपर हमला कर दिया। भालू के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे जानवरों को देखकर भालू मौके से भाग गए। भालू के हमले की सूचना पर गांव के लोगों ने पहुंचकर वृद्ध को खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्राम प्रधान आनंद मोहन जोशी ने बताया कि भालू के हमले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। भालू के हमले की खबर से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पहले भी गांव में शेर ने एक बच्ची पर हमला कर दिया जिसकी मौत हो गई। वन विभाग को जानवर चराने जाएं उनकी सुरक्षा के लेकर कोई इंतजाम करने चाहिए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद