जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । दरअसल लंबे समय से आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी वसूली का यह अभियान छेड़े हुए थे, जिसकी शिकायत लगातार सरकार और विजिलेंस तक भी पहुंच रही थी। जिसका नतीजा है कि विजिलेंस के द्वारा जिला आबकारी अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विजिलेंस सूत्रों के अनुसार आज मंगलवार की दोपहर रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय से जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि भ्रष्ट आबकारी अधिकारी के काशीपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। आरोपी अधिभार का परमिट जारी करने के एवज में 70 हजार रुपये रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस आरोपी के दफ्तर और घर में छापेमारी कर जरूरी दस्तावेज खंगाल रही है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर के खिलाफ लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। आरोप है कि अधिभार यानी शराब उठाने के परमिट को लेकर आबकारी अधिकारी ठेकेदारों को अक्सर टालमटोल कर रहा था।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी