डीएम बोले: नदी किनारे बसे अतिक्रमण कारियों को हर हाल में जाना ही होगा पहले सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लो फिर बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को लाओ

Spread the love

रुद्रपुर। नगर निगम प्रशासन द्वारा कल्याणी नदी के चौड़ीकरण करने को लेकर नदी के दोनों ओर बसे भवन स्वामियों को भवन हटा लेने के नोटिस दिए जाने के बाद से हजारों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। वह रोजाना जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपने आशियाने बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
आज बुधवार को कल्याणी नदी किनारे बसे रविन्द्र नगर, खेड़ा,  जगतपुरा आदि क्षेत्रें के सैकड़ों लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात और उन्हें ज्ञापन सौंपा।उनकी बात सुनने के बाद डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि नदी किनारे अतिक्रमण कारियों को जाना ही होगा। पहले सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लो फिर बचाने के लिए जन प्रतिनिधियों को लाना उचित नहीं है। श्री ठुकराल ने कहा कि इस बरसात के मौसम में लोगों का उत्पीड़न न किया जाए। यहां पर लोग पिछले कई दशकों से की परिवार सहित निवास कर रहे हैं। यदि इन्हें उजाड़ा गया तो इनके समक्ष तमाम परेशानियां आएंगी । उजाड़ने से पूर्व इनके लिए स्थाई आवास की व्यवस्था की जाए। रविन्द्र नगर में कल्याणी नदी के समीप 15×30 का प्लाट देकर बसाया गया था और बताया गया था कि आप लोग अब उक्त स्थान के स्वामी हैं तथा यहां के स्थाई निवासी है, यह कोई अतिक्रमण की जगह नहीं है। जिस वक्त लोगों को उक्त स्थान पर बसाया जा रहा था तब निगम एवं उपजिलाधिकारी द्वारा किसी प्रकार के अतिक्रमण के बारे नहीं बताया गया था और ना ही किसी प्रकार का नोटिस ही लगाया गया था। वर्तमान में कल्याणी नदी के मध्य से 120 मीटर दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ है जिसमें हजारों परिवारों के मकान चपेट में आ रहे है। इसलिए सभी परिवारों के प्रति कार्रवाई रोका जाना जनहित में है।  इस दौरान दुर्गेश मौर्य, विक्रम सिंह, रंजन विश्वास, सत्यजीत मंडल, काली ठाकुर, समरेश विश्वास, कविता सरकार, फरजान, अबरार, शौकत अली, शाहजहां, फातिमा, राधा देवी, शकुंतला, सावित्री, पृथ्वीराज, सुभाष मंडल, कमला विश्वास, रंजीत मंडल, परितोष, सुखदेव, साबिर, काजल, रुखसाना, शालिनी, अंजली, गीता, मधु, नूरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप