जिले में बर्ड फ्लू को लेकर पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट एहतियातन पक्षियों की कराई जा रही है सैंपलिंग, सैंपल को भोपाल लैब भेजा जाएगा. 

Spread the love

रुद्रपुर। केरल में पालतू पक्षियों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है. उधमसिंह नगर जनपद में भी पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है. जनपद में एहतियातन पक्षियों की सैंपलिंग कराई जा रही है. जिसके बाद सैंपल को भोपाल लैब भेजा जाएगा. हालांकि जनपद में किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। इसके बावजूद वन विभाग को भी पक्षियों में नजर बनाए रखने को कहा गया है।

बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट: केरल में बर्ड फ्लू के फैलने के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट है। उधमसिंह नगर जिले में पशु चिकित्सा विभाग भी अलर्ट मोड में है. विभाग द्वारा वन विभाग सहित जनपद के सभी पशु चिकित्सालयों को पत्र लिख कर क्षेत्र में नजर बनाए रखने को कहा गया है। सैंपलिंग  प्रभारी जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केरल में बर्ड फ्लू के संक्रमण के बाद जनपद में अलर्ट जारी किया गया है. जनपद में विभिन्न पालतू पक्षियों के सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है। पक्षियों के सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे: सैंपल एकत्रित करने के बाद उन्हें रुद्रपुर स्थित पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब में भेजा जाएगा. इसके अलावा वन विभाग को भी पत्र भेज कर अलर्ट किया गया है. किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं, तो तत्काल टीम को सूचना दी जाए. गौरतलब है कि केरल के अलप्पुझा जिले में बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। वायरस मुर्गी, कबूतर, कौआ, बत्तखों समेत किसी भी पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने वन विभाग को जनपद के जलाशयों प्रवासी पक्षियों की भी निगरानी करने को कहा गया है।
उधमसिंह नगर में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं। जनपद के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके जोशी ने बताया कि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, इसके बावजूद सतर्कता बरती जा रही है, सैंपलिंग की जा रही है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।  पिछले महीने केरल में बर्ड फ्लू के केस सामने आए थे। अलाप्पुझा में 2 पंचायत क्षेत्रों में बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इन बत्तखों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि की गई थी। भोपाल की लैब में इस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इसके बाद संक्रमित बत्तखों को मारने का अभियान चला और एडथुआ के साथ ही चेरुथाना में करीब 21 हजार बत्तखों को मारने का आदेश हुआ था।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी