लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल में हुआ छात्र संसद का गठन

रुद्रपुर। महानगर के डीडी चौक स्थित लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल में 2024-25 हेतु गठित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित से हुआ।
वरिष्ठ प्रशासिका परविन्दर पुरी, प्रधानाचार्या चरनजीत कौर, उप प्रधानाचार्या सिमरन पुरी व विद्यालय संचालक लक्ष्य शर्मा द्वारा बताया गया कि यन समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें नव निर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को कुछ भूमिकाएं और जिम्मेदारियों सौंपी जाती हैं, क्योंकि यह उन्हें समय से शक्तिशाली और देखभाल करने का आजीवन कौशल सिखाता है। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए वरिष्ठ प्रशासिक, प्रधानाचार्या , उप प्रधानाचार्या,  विद्यालय संचालक व शिक्षकगणों को सलामी दी।  विद्यालय संचालक लक्ष्य शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराई गई।  अंत में वरिष्ठ प्रशासिका परविन्दर पुरी ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सब आज लिटिल किंगडम प्रिपरेटरी स्कूल के नेता हो और भविष्य में अपने देश के नेता बनोगे। हेड ब्वॉय, हैड गर्ल, कैप्टन, वाइस कैप्टन के रूप में आप सबको ज्ञान का प्रकाश फैलाना है और विद्यालय के अन्य छात्रें को अनुशासन में रहना सिखाना है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद