जिले में शीघ्र शुरू होंगे  मुख्यमंत्री  धामी के चार महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कुल 1546.91 करोड़ की लागत से तैयार होंगी चारों योजनाएं चार पेयजल योजनाओं सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर तथा काशीपुर के लिए तैयार डीपीआर की जिलाधिकारी ने ली जानकारी     

Spread the love

रुद्रपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी चार पेयजल योजनाओं सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर तथा काशीपुर के लिए तैयार डीपीआर की जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को देर रात्रि तक जिला कार्यालय सभागार में विस्तार से जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजनाएं मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाएं निर्माण से जनपद के चारों शहरों में प्रतिदिन 24 घण्टे पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि डीपीआर में प्रत्येक घर शामिल हो। उन्होंने नगर निगम, जल संस्थान तथा सम्बन्धित निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे योजना का भलि भाँति परीक्षण कर लें और डीपीआर का प्रस्तुतीकरण सभासदों एवं पार्षदों के सम्मुख कराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों व नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि योजना के क्रियान्वयन हेतु जहॉ भूमि की आवश्यकता हो उसे तत्काल चिन्हित किया जाये और यदि सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है तो भूमि खरीद हेतु प्रस्ताव शासन में प्राथमिकता से भेजा जाये। बैठक में डिजाइन इंजीनियर आदिति पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत शहर के प्रत्येक घर को पाईप लाइन द्वारा प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि योजनाओं को आगामी तीस वर्षों अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सितारगंज के लिए 119.88 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 4 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि सितारगंज पेयजल योजना में 6 टड्ढूबवेल, 4.10 किसी राइजिंग मेन, 4 ओवर हैड टैंक तथा 8529 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद किच्छा के लिए 489.73 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 7 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि किच्छा पेयजल योजना में 14 टड्ढूबवेल, 12.50 किसी राइजिंग मेन, 5 ओवर हैड टैंक तथा 17900 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम रूद्रपुर के लिए 590.50 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 10 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि रूद्रपुर पेयजल योजना में 27 टड्ढूबवेल, 20.50 किसी राइजिंग मेन, 8 ओवर हैड टैंक तथा 33500 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम काशीपुर के लिए 346.80 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 7 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि काशीपुर पेयजल योजना में 15 टड्ढूबवेल, 8.95 किसी राइजिंग मेन, 7 ओवर हैड टैंक तथा 15700 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी कलेक्ट्रेट अमृता शर्मा, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम पीएन चौधरी, पीआईयू प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, ज्योति पालनी, डिजाइन इंजीनियर आदिति पुंडीर, टाटा कंसल्टिंग से नासिर शादाब खां, अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, प्रियंका सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी