जिस्मफरोशी में लिप्त पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज अनैतिक कारोबार के खिलाफ एएसडीआर होटल में दूसरी बार हुई कार्रवाई   लोगों ने की होटल सीज करने की मांग

Spread the love

जिस्मफरोशी में लिप्त पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अनैतिक कारोबार के खिलाफ एएसडीआर होटल में दूसरी बार हुई कार्रवाई
लोगों ने की होटल सीज करने की मांग
रोजाना युवक युवतियों का लगा रहता है आना जाना
रुद्रपुर । नगर के एएसडीआर होटल ही नहीं बल्कि अधिकांश होटलों में जिस्मफरोशी का कारोबार खूब फलफूल रहा है। लेकिन कानूनी दांवपेच की ढाल के चलते धंधा चलाने वाले आरोपी हर बार पुलिस की गिरफ्त से बच जाते है। मगर इस बार पुलिस ने अपनी कार्रवाई चालान तक सीमित न रखते हुए धंधा चलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनैतिक कारोबार के खिलाफ एएसडीआर होटल में पुलिस की यह दूसरी बार कार्रवाई हुई है। इससे पूर्व भी दर्जनों युवक युवतियां इस होटल में मिल चुकी है और उनका चालान कर उनका छोड़ दिया गया। मगर इस बार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 बता दे कि कल गुरुवार को आवास विकास पुलिस को सूचना मिली कि रविन्द्र नगर स्थित होटल एएसडीआर में कई युवक और युवतियां गई हुई है। अनैतिक कार्य की आशंका के चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पुलिस कर्मियों के साथ होटल में पहुंच गई और होटल में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को इस दौरान होटल के विभिन्न कमरों में रूके दो दर्जन से अधिक युवक और युवतियां मिली। पुलिस ने सभी के आईडी कार्ड जब्त करते हुए युवक और युवतियों से होटल के अलग-अलग कमरों में पूछताछ शुरू कर दी। आईडी चैकिंग के दौरान तीन किशोरियों को छोड़कर सभी वयस्क मिले। पुलिस ने वयस्क युवक और युवतियों का चालान कर एक एक करके छोड दिया और वहां मौजूद तीन किशोरियों का मेडिकल कराने भेज दिया। पुलिस ने होटल संचालक और दिल्ली निवासी आरेन्द्र पुत्र सुरेश कुमार सिंह निवासी मुखर्जी नगर, थाना मुखर्जी नगर नई दिल्ली हाल निवासी एएसडीआर होटल रविन्द्रनगर थाना ट्रांजिट कैम्प व होटल कर्मी जगदीश उर्फ जग्गू प्रसाद पुत्र भीमराम बलमा निवासी ग्राम जलना लमगडा जिला अल्मोडा के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार के साथ ही तीन किशोरियों के साथ पकड़े गए इस्लाम मियां उर्फ राजा पुत्र छोटे शाह निवासी प्रीत नगर मलसी बगवाडा , विपिन मौर्य पुत्र भगवत दयाल निवासी ग्राम कडई चौराहा थाना बण्डा जिला शहजहापुर, हाल निवासी कृष्णा कालौनी ट्रांजिट कैम्प और उत्तम सरकार पुत्र संजय सरकार निवासी शिवनगर खेडा थाना ट्रांजिट कैम्प के विरूद्ध पोक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दूवादी संगठनों सहित स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त होटल में रोजाना युवक-युवतियों का आना जाना लगा रहता है और होटल में जिस्मफरोशी का कारोबार किया जा रहा है। होटल के आस-पास आवास है जिससे यहां का माहौल खराब हो रहा है। इसलिये होटल को तुरन्त सीज किया जाये। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस आई नीमा बोहरा प्रभारी चौकी आवास विकास, एसआई धीरज टम्टा, चौकी आवास विकास, भूपेन्द्र सिंह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, कानि. राकेश खेतवाल, दिनेश चन्द्र चौकी, पंकज सजवान, महेंद्र डंगवाल व प्रियंका आर्या शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार