जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे लाए या गैर परंपरागत रास्ते से निकले तो खुद होंगे जिम्मेदार…

बरेली, जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे लाने वाली अंजुमनों को आयोजक कमेटी खुद्दाम-ए-रसूल की तरफ सख्त हिदायत दी गई है। कहा कि जुलूस में अगर कोई अंजुमन डीजे लाई तो वो खुद इसकी जिम्मेदार होगी। साथ ही कहा गया कि जुलूस को अपने परंपरागत रास्तों से ही निकालें। दरअसल बरेली शहर में ईद मिलादुन्नबी का जश्न 15 और 16 सितंबर को मनाया जायेगा। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। घरों, बाजारों, गलियों को सजाया जा रहा है। वहीं जुलूस में शामिल होने वाली अंजुमने भी अपने-अपने स्तर से तैयारिया कर रही हैं। अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल के सचिव शान अहमद रजा और सदर सैयद आसिफ मियां ने जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमनों से अपील करते हुए कहा है कि अंजुमने अपने परंपरागत रास्तों से ही मुख्य जुलूस में शामिल हों। किसी भी हालत में नए रास्तों पर न जाए। कोई भी अंजुमन डीजे लाती है या नई परंपरा डालती है तो उसकी जिम्मेदार अंजुमन स्वयं होगी। प्रशासन द्वारा तयशुदा मार्ग से ही आएं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद