भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष तीन माह के लिए जिला बदर

Spread the love

रुद्रपुर । भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार को तीन माह के लिए जिला बदर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को रामपुर बॉर्डर पर ढोल बजाकर घोषणा की और आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की हिदायत दी। इसके बाद आरोपी को रामपुर बॉर्डर पर छोड़ दिया गया।

बताते चलें कि शुक्रवार की शाम को रंपुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी द्वारा भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार उर्फ कांता प्रसाद गंगवार को पुलिस वाहन में बैठाकर  रामपुर बार्डर स्थित पेट्रोल पंप लाया गया। जहां चौकी प्रभारी द्वारा माइक के माध्यम से 1970 की धारा 30 के तहत सामाजिक कृत्यों में शामिल होने का हवाला देते हुए डीएम के आदेश पर तीन माह के लिए जिला बदर किए जाने की घोषणा की। साथ ही हिदायत दी कि यदि आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि डीएम ने पहाड़गंज निवासी केपी गंगवार के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई पुलिस की प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर की है। भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार उर्फ कांता प्रसाद गंगवार को तीन माह के लिए जिला बदर करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजनीतिक षडयंत्र का शिकार हुए पति: काजल

भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष की पत्नी काजल गंगवार ने नाराजगी जताते हुए राजनीतिक षडयंत्र करार दिया है। काजल गंगवार का कहना था कि उनके पति केपी गंगवार ने ऐसा कोई भी कृत्य नहीं किया। जो जिला बदर का कारण बनते हो। कई अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों को जिला बदर किया जाना चाहिए। कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और सक्रिय भूमिका निभाई। उसी का कारण है कि राजनीतिक दबाव में पुलिस एवं प्रशासन ने इस प्रकार की कार्रवाई की। जिसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश