टाटा पावर तमिलनाडु में करेगी 3000 करोड का निवेश, लगाएगी सोलर सेल उत्पादन इकाई

Spread the love

चेन्नई.

टाटा पावर ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जिनके तहत वह राज्य के तिरुनेलवेली जिले में नया चार गीगावॉट का सौर सेल और चार गीगावॉट के सौर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। टाटा पावर के इस प्रोजेक्ट के जरिए तमिलनाडु राज्य में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

प्लांट पर होने वाला यह निवेश 16 महीने की अवधि में होगा। टाटा पावर सोलार की तमिलनाडु ईकाई कंपनी की बेंगलूरु के बाद लगने वाली दूसरी ईकाई होगी। टाटा पावर सोलार इस समय भारत की सबसे बड़ी सोलार मैन्यूफैक्चरर में से एक है। बेंगलुरु में कंपनी की एक वल्र्ड क्लास उत्पादक ईकाई है, जिसकी उत्पादन क्षमता 635 एमडब्ल्यू मॉड्यूल्स और 500 एमडब्ल्य सेल की है।

कंपनी ने सोमवार को यह बयान में कहा। इसमें कहा गया है कि संयंत्र में निवेश 16 महीने के दौरान किया जाएगा और इससे रोजगार के 2,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसरों का सृजन होगा। इनमें से ज्यादातर रोजगार महिलाओं को मिलेंगे।

एमओयू पर हस्ताक्षर राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव एस कृष्णन और टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने किए। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है