ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर जेवर, नगदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड नं. 3 ए ब्लॉक ट्रांजिट कैंप निवासी विवाशा शाह पत्नी विराज शाह ने बताया कि उनके एक ही गली में दो मकान आमने-सामने हैं। सोमवार को रात्रि लगभग 10 बजे वह अपने एक मकान में बाहर से ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने चली गई। मंगलवार सुबह बजे जब वह मकान में गयी तो पता चला कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था। अज्ञात चोर अल्मारी में रखे सोने के कुण्डल, सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ी के अलावा सैमसंग कम्पनी की वाशिंग माशीन, रिवर कम्पनी की सिलाई मशीन, कपडे, 5 कम्बल, 24 जोड़ी शाखा और करीब 80,000 रूपये चोरी कर ले गये। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद