डेरा प्रमुख  बाबा तरसेम सिंह को जान से मारने की धमकी,  दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Spread the love
नानकमत्ता। सोशल मीडिया पर डेरा प्रमुख को जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों के विरुद्ध पुलिस ने सौंपी गई तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरनजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी डेरा कार सेवा नानकमत्ता साहिब ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि जगीर सिंह जख्मी व परमजीत सिंह खालसा निवासी नानकमत्ता ने दो अलग अलग  सोशल मीडिया अकाउंट पर डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के खिलाफ झूठा प्रचार करने  तथा साजिश के तहत डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के खिलाफ संगत को भड़काने व उनकी छवि को धूमिल करने व कमेटी गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में दखलअंदाजी करने तथा बाबा की फोटो लगाकर गलत पोस्ट डाली है। जबकि गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब कमेटी व डेरा कार सेवा नानकमत्ता साहिब दोनों अलग संस्थायें है। तहरीर में आरोप है कि यह लोग बाबा तरसेम सिंह को जान से मारने की साजिश कर रहे हैं। जो कभी भी जान लेवा हमला कर सकते हैं। सौंपी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तहरीर में नामजद दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 120 बी 504 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इधर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी