ताली और थाली के बाद  व्यापारियों ने  निकाला जुलूस  

Spread the love

ताली और थाली के बाद  व्यापारियों ने  निकाला जुलूस
रुद्रपुर ।   जी 20के सम्मेलन को लेकर रुद्रपुर शहर में प्रशासन की तरफ से जो कार्रवाई की जा रही है उसको लेकर पिछले 3 दिनों से राम मनोहर लोहिया मार्केट के तमाम दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर धरने पर बैठ चुके हैं । इन 3 दिनों में तमाम राजनीतिक दल के लोग भी उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे, लेकिन अब व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां कोई भी राजनीतिक दल से जुड़ा व्यक्ति अपनी नेतागिरी करने ना आए यदि वह समर्थन देता है तो उसका स्वागत है ।   इसके अलावा वह व्यापारियों को लेकर किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी ना करें क्योंकि यह व्यापारियों की लड़ाई है और व्यापारी ही इसे लड़ेंगे। पिछले दिनों जी-20 की बैठक को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया था जिसके तहत बस अड्डे की तरफ तमाम खोखे और फड जेसीबी मशीन के जरिए उड़ा दिए गए थे। उसके बाद राम मनोहर लोहिया बाजार की बारी थी, लेकिन इसके विरोध में वहां के तमाम व्यापारी लामबंद हो गए और उन्होंने धरना शुरू कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा पूरे दमखम से इन व्यापारियों को अपना सहयोग दे रहे हैं । उन्होंने सीधा इसका ठीकरा अधिकारियों के सर पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह काम किया जा रहा है और अधिकारी नहीं चाहते कि व्यापारी अपना रोजगार कर सके। एक षड्यंत्र के तहत दुकानें तोड़कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। वही राम मनोहर लोहिया मार्केट के अध्यक्ष आशू ग्रोवर ने इस पर चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर कोई भी राजनीतिक दल अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास ना करें अगर वह समर्थन देने आते हैं तो उनका स्वागत है अन्यथा यह लड़ाई सिर्फ व्यापारियों की है और व्यापारी ही लड़ेंगे। इस दौरान किसान संघ के भी तमाम लोगों ने व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।

जी-20 की रामनगर में होने वाली बैठक से पहले रुद्रपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारिक खुलकर सामने आ गए हैं। पिछले 4 दिनों से रोडवेज के सामने का बाजार पूरी तरह से बंद है और लगातार व्यापारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज व्यापारियों ने थाली और ताली बजाकर पूरे बाजार में जुलूस निकाला और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जी-20 की बैठक के नाम पर उनको उजाड़ने का काम कर रहा है। रोडवेज के सामने वर्षों से बसे इन व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वह अपनी दुकानों को उजड़ने नहीं देंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक शिव अरोरा इस मामले में कोई न कोई हल निकलवाएंगे और व्यापारियों को उजड़ने से बचाया जाएगा। आज व्यापारियों के जुलूस में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल हुए और जिला प्रशासन के फैसले को हिटलर शाही बताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। महामंत्री हरीश अरोड़ा ने भी प्रशासन के फैसले का खुलकर विरोध किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता आशू गुंबर ने कहा कि प्रशासन के फैसले से व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे, ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि अपने फैसले को तत्काल वापस ले।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी