रुद्रपुर :-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए तीन स्पा सेंटर पर पड़ताल की और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महिलाओं को रेस्क्यू कर छुडवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि सन सिटी काम्पलैक्स की दो मंजिला इमारत में बने कोहिनूर स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना धंधा संचालित है। सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तो पुलिस को देखकर काली मंदिर रंपुरा बस्ती निवासी विकास कुमार और सिंह कॉलोनी निवासी ओम विजय को पकड़ लिया,जबकि स्पा सेंटर के अंदर काउंटर पर बैठे कमालुआगंजा हल्द्वानी निवासी हरीश साह को भी पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उसने मॉडल कॉलोनी के रहने वाले सौरभ बांगा से किराए पर लिया है और उसकी अनुसिथति में विकास कुमार काम देखता है। पुलिस ने जब कमरों की तलाशी ली। तो दिनेशपुर,शिवनगर,रुद्रपुर के रहने वाली दो महिलाएं व एक युवती पाई गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को छुड़ाया और सुधार गृह भेज दिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और स्पा संचालक मोटी कमाई का प्रलोभन देकर देह व्यापार का घिनौना धंधा करवाते है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।




