रुद्रपुर :-भूमि माफियाओं द्वारा एक महिला को प्लांट बेचकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप था कि आरोपी ने प्लाट पर बैंक लोन होने की बात छिपाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फुलसुंगा तीन पानी डाम वार्ड-एक निवासी दीपा साहा ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाती है। दंपत्ति ने अपनी इच्छाओं को मारते हुए जमा पूंजी इकट्ठा की थी और दीप माला गुप्ता निवासी कृष्णा कॉलोनी की महिला से 3.83 लाख रुपये में खरीदा था और आश्वासन दिया था कि प्लाट पर किसी भी प्रकार का कोई भी बैंक लोन और विवाद नहीं है। जिसके आधार पर प्लाट की रजिस्ट्री कराई। कुछ समय बाद बैक क र्मी आते है और खरीदे गए प्लाट को बैंक बंधक बताते है और प्लाट पर लोन लेने की बात कही। बताया कि बेचने वाली महिला द्वारा बैक से ऋण लिया था और किस्त में भी जमा नहीं कराई,जबकि आरोपी महिला ने उपनिबंधक कार्यालय में शपथ पत्र में कोई ऋण नहीं होने का जिक्र किया था। आरोप था कि जब महिला से शिकायत की। तो वह हाथापाई पर उतारु हो गई और धमकाया कि फर्जी मुकदमे या फिर परिवार की हत्या करवा देगी। आरोप था कि अभियुक्त ने सोची समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




