थाना ट्रांजिटकैंप में एक सनकी पति ने पत्नी का गला दबाकर उस की निर्मम हत्या कर दी और कमरे में सो रही मां का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

रुद्रपुर थाना ट्रांजिटकैंप में एक सनकी पति ने पत्नी का गला दबाकर उस की निर्मम हत्या कर दी और कमरे में सो रही मां का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़ और कड़ी मशक्कत के बाद हत्यारे को काबू किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। व ही जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर यूपी मूल निवासी थाना ट्रांजिटकै प की राजा कॉलोनी के रहने वाले राकेश कुमार की जून 2022 में नारायण कॉलोनी निवासी 23वर्षीय मीरा देवी के साथ शादी हुई थी। रविवार को राकेश अपनी पत्नी को मायके से लेकर अपने माता पि ता के घर पहुंचा और बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब उसने पह ले अपनी पत्नी मीरा का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद दूसरे कमरे में जाकर सो रही अपनी बुजुर्ग मां सुदामा देवी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मगर इसी बीच आरोपी का पि ता राजेंद्र कुमार मौका पर आ गया और वारदात को देख चीख पुका र मचाने लगा। जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़ और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी राकेश को बमुश्किल द बोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर,परिवार के लोग बहु मीरा और सास सुदामा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्ट रो ने मीरा को मृत घोषित कर दिया,जबकि सुदामा की हालत नाजुक ब नी हुई है। सूचना मिलने थाना प्रभारी सुदरम शर्मा एवं आवास विका स पुलिस चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद