पति से पत्नी व बच्चो की जान को खतरा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रूद्रपुर । पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर होने पर पड़ोसियों ने महिला को बचाया। महिला ने पति से अपनी व अपन बच्चो की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी प्रीति ने पुलिस को सौपी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में शेरगढ़, बहेड़ी, बरेली निवासी अमित कुमार से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी है। वही उसका पति सिडकुल की कंपनी में कार्य करता है और वह लोग किराये के मकान में ट्रांजिट कैंप में रहते है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति आर्थिक व मानसिक एवं शारीरिक शोषण करते हुए उसके साथ अभ्रदता, गाली गलौज व मारपीट करता है। आरोप है कि 10 जून 2022 की रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर ताकिये से उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने लगा। जिसे देख उसके बच्चे रोने व चीखने चिल्लाने लगे। जिसे सुन आसपास के लोग एकत्र हुए और उन्होंने उसके पति से उसको बचाया। महिला ने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर देकर अपनी व बच्चो की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद